मानसिक स्वास्थ्य के विषय मे हिन्दी
मे जानकारी
Mental Health Information in
Hindi
सार्वजनिक पढ़ने योग्य व अनुसंधानित जानकारी -
आप इस पत्रिका को पढ़ सकतें हैं तथा डाउनलोड कर सकतें हैं। हमें आशा
है कि यह आपके लिये सहायक सिध्द होगा
मानसिक स्वास्थ्य के विषय मे हिन्दी मे जानकारी
सार्वजनिक पढ़ने योग्य व अनुसंधानित जानकारी -
आप इस पत्रिका को पढ़ सकतें हैं तथा डाउनलोड कर सकतें हैं। हमें आशा
है कि यह आपके लिये सहायक सिध्द होगा
हम कौन है ?
द रायल कॉलेज आफ साइकैट्रिस्ट, इंगलैंड व आयरलैंड की मनोरोग
चिकित्सकों की मुख्य व्यवसायिक संस्था है ।विश्व भर के लोग इसके सदस्य
हैं ।हम मानसिक स्वास्थ्य ज्ञान की वृध्दि निम्नलिखित तरीकों से करते
हैं:
- मानसिक स्वास्थ्य में मानदण्ड निर्धारित करना व उत्तमता व
गुणवत्ता बढाना
- अनुसंधान और शिक्षा से मानसिक स्वास्थ्य ज्ञान में वृध्दि
- मनोचिकित्सकों के लिये नेतृत्व ,प्रतिनिधित्व शिक्षा व सहारा
- मरीजों ,उनकी देखभाल करने वालों व उनके संगठनों के साथ काम
करना
हम प्रचार पत्रिका क्यों बनाते है ?
सामान्य लोगों की शिक्षा कालेज का प्रमुख उद्देष्य है। हमारा विचार है
कि हर एक को अपनी सेहत के बारे मे सही निर्णय लेने के लिये शिक्षा
जरुरी है।
यह प्रचार पत्रिका कैसे लिखी जाती है ?
मनोरोग चिकित्सक (सायकैट्रिस्ट)जो कालेज की पब्लिक एजूकेशन समिति के
सदस्य हैं इस पत्रिका को लिखतें हैं! वे इस क्षेत्र के जानकार
/जानकारो,अथवा मरीजों व उनकी देखभाल करने वालों की कालेज की एक विषेश
समिति का सहयोग लेते है।
क्या यह स्वास्थ्य के मानदण्ड पर सही उतरते है?
इनका ठीक ढंग से परीक्षण किया जाता है और सुनिश्चित किया जाता है कि
यह डिसर्न(
www.discern.org.uk)
मानदण्ड पर खरे उतरतें है ।हमारे विचार से यह स्वास्थ्य
सम्बन्धी उच्च स्तरीय जानकारी के लिये सवॉत्तम उपलब्ध गाइडलाइन है।
क्या यह जानकारी आधुनिक है?
हम इसका पुर्नावलोकन हर दो या तीन वर्ष में करतें है !हम इसका वेब
अनुवाद भी नियमित रुप से नवीनीकरण करतें है ।
इसके फीडबैक अनुभाग का क्या लाभ है?
हम फीडबैक का उपयोग प्रचार पत्रिका के नवीणीकरण व पुर्नसम्पादन हेतु
करतें हैं ।हम प्राप्त टिप्पणियों का स्वागत करतें हैं क्योंकि यह
काफी सहायक सिध्द होती हैं ।
इनका व्यय कौन वहन करता है?
- सम्पादकों को कोइ धनराशि नहीं मिलती है। इस कार्य हेतु उनके
इमप्लॉयरस् ट्रस्ट या विश्वविद्यालय हर हफ्ते उनको वक्त प्रदान करते
हैं ।
- हम किसी भी दवा कम्पनी से इस प्रचार पत्रिका को छापने हेतु कोई
आर्थिक मदद नहीं लेते हैं ।
- हम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं संस्थाओं से वित्तीय सहायता स्वीकार करते
हैं ।
- कॉलेज हर वर्ष इनकी छपाई ,रुपरेखा व मार्केटिंग हेतु कुछ बजट का
प्रविधान करता है ।
- इनके पेपर अनुवाद के विक्रय से प्राप्त धनराशि पुन: नई पत्रिका
छापने हेतु इस्तेमाल की जाती है ।
हर पत्रिका के अन्त में रैफरैन्सेज़ उपलब्ध हैं,जिससे आप और अधिक
जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । इस वेबपेज को जारी रखने की जिम्मेदारी
डाक्टर तुषार उपाघ्याय और डाक्टर भरत सलूजा । अगर आप किसी अन्य
पत्रिका को विकसित करने का सुझाव देना चाहते हैं तो कृपया इस इमेल पर
सम्पर्क करें doctushar@yahoo.co.in या
drbharatsaluja@gmail.com
This page is translated and maintained by Dr Upadhye, with the
help of Dr B. Saluja.